हरदोई: दो सहेलियों की तालाब में डूबने से मौत, परिजनों में कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुलिस के अलावा नायब तहसीलदार ने की जांच

हरदोई। कागज-गत्ता बीनने के बाद तालाब में नहाने पहुंची दो सहेलियों की उसी में डूब कर मौत हो गई। कासिमपुर थाने के गोगावां जोत गांव में रविवार की दोपहर हुए इस हादसे से वहां कोहराम मच गया। इसका पता होते ही पुलिस अमले के साथ पहुंचे नायब तहसीलदार ने जांच-पड़ताल की। दोनो सहेलियों के घर में मौत का मातम छाया हुआ है।

बताया गया है कि कासिमपुर थाने के गोगावां जोत निवासी श्रीपाल की 8 वर्षीय अर्चना,राम सिंह की 7 वर्षीय पुत्री शालिनी 12 वर्षीय अपनी सहेली नीतू के साथ रविवार की सुबह कागज़-गत्ता बीनने के लिए घर से निकली थी। बताते हैं कि कागज़-गत्ता बेंचने के बाद तीनों सहेलियां गांव के पश्चिम गाहिरा तालाब में नहाने पहुंच गई। उसी बीच नीतू शौच के लिए अलग चली गई।

अर्चना और शालिनी तालाब में नहाने लगी। नीतू शौच से वापस लौटी तो उसने देखा कि उसकी दोनों सहेलियां तालाब के पानी में डूब रहीं हैं। उन्हें देखते ही वह चिल्लाते हुए गांव की तरफ भागी। उसकी आवाज़ सुन कर तमाम ग्रामीण उसके पीछे दौड़ पड़े।

ग्रामीणों ने तालाब में डूबी दोनों सहेलियों को बचाने की तमाम कोशिश की, लेकिन फिर भी उन दोनों को बचाया नहीं जा सका। काफी देर बाद दोनों के शवों को तालाब से बरामद किया गया। इसका पता होते ही एसएचओ कासिमपुर और उनकी टीम के अलावा नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। उधर हादसे का शिकार बनी दोनों सहेलियों के घरों में मौतम का मातम छाया हुआ है।

यह भी पढ़ें:-प्रतापगढ़: मोबाइल पर मैसेज आते हैं खाताधारकों के उड़े होश, शाखा प्रबंधक समेत सात के खिलाफ केस दर्ज, जानें मामला

संबंधित समाचार