Kanpur Weather: चिलचिलाती धूप में लोग परेशान, पसीने से तरबतर हो रहे राहगीर, आने वाले दिनों में मौसम बदलने के आसार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में चिलचिलाती धूप में लोग परेशान हो रहे है।

कानपुर में गर्मी ने शहरवासियों को बेहाल कर दिया। सोमवार दोपहर तक शहर का तापमान 42 डिग्री पहुंच गया। मौसम में बढ़ी उमस से लोग परेशान हो उठे।

कानपुर, अमृत विचार। गर्मी ने शहरवासियों को बेहाल कर दिया। सोमवार दोपहर तक शहर का तापमान 42 डिग्री पहुंच गया। मौसम में बढ़ी उमस से लोग परेशान हो उठे। 

मौसम में बढ़ी तेज गर्मी से शहरवासी सुबह से ही बेहाल रहे। इससे आम शहरवासियों का तपिश और उमस से सामना कम हुआ। न्यूनतम तापमान 29 तक पहुंचने से घरों में कूलर व एसी से लोग बाहर से बचते रहें। उधर मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है। 12 को मौसम में परिवर्तन की संभावना है। दोपहर बाद आंधी जैसी स्थिति बन सकती है। ऐसे में 14 के बाद तपिश और अधिक बढ़ने की संभावना मानी जा रही है। 

पार्कों में सन्नाटा

गर्मी का प्रकोप बढ़ने की वजह से सुबह पार्कों में टहलने वालों की संख्या में भी कमी आई है। मोतीझील, कंपनी बाग, सीएसए सहित अन्य पार्क में गर्मी व उमस की वजह से बच्चों और बुजुर्गों ने आना कम कर दिया है। यही हालात संजय वन के भी रहें। मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों का मानना है कि सुबह आठ बजे से ही पैदल चलने वाले पसीने से तरबतर हो जाते हैं। ऐसे में गर्मियों की छुट्टी में शौकिया पार्क में आने वालों की कमी हुई है।

संबंधित समाचार