Fatehpur News : बदमाशों ने शहीद के पिता पर धारधार हथियार से किया हमला, दो दिन पहले भी मचाया था उत्पात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में बदमाशों ने शहीद के पिता पर धारधार हथियार से किया हमला।

फतेहपुर में बदमाशों ने शहीद के पिता पर धारधार हथियार से हमला कर दिया। चार बदमाशों ने रविवार की आधी रात घटना को अंजाम दिया।

फतेहपुर, अमृत विचार। अमर शहीद विजय कुमार पांडेय स्मारक स्थल पर उनके पिता के ऊपर जानलेवा हमला बोला गया। वह परिवार के साथ घर में सोए थे। शौचक्रिया लगने पर स्मारक स्थल आए थे। तभी उन पर चार अज्ञात हमलावरों ने लाठी डंडा व धारदार हथियार से हमला बोल दिया गया। शहीद विजय कुमार पांडे के पिता कृष्ण कुमार पांडे के ऊपर रविवार की रात लगभग 1:00 बजे चार अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। शोर मचाने पर नकाबपोश चारों बदमाश भागने में सफल रहे।

तीन जून 2018 को अखनूर सेक्टर में देश की रक्षा कर शहीद हुए विजय पाण्डेय  का शहीद स्मारक गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास बना हुआ है ।शहीद स्थल से 100 मीटर की दूरी पर शहीद का मकान है । जहां पर रविवार को शहीद के पिता कृष्ण कुमार पांडेय भोजन करने के पश्चात घर के बरामदे पर अपने सात साल के नाती के साथ तखत पर लेटे थे।

घर के ऊपर छत पर उनके बड़े बेटे अजय पांडेय व बहू व एक भतीजी भी लेटी थी। कृष्ण कुमार की पत्नी सरिता घर के अंदर कमरे पर लेटी थी। रात डेढ़ बजे शौचक्रिया लगी तो शहीद स्मारक चले गए। यही पर इस घटना को अंजाम दिया गया। तभी अप्रत्याशित तरीके से शहीद के पिता पर जानलेवा हमला कर दिया गया। लाठी डंडा व धारदार हथियार से प्रहार किए जाने से कृष्ण कुमार पांडेय लहुलूहान हो गए।

चीख पुकार सुनकर परिजन दौड़ते उससे पहले ही हमलावर भाग निकले। भुक्तभोगी ने 112 पर मामले की जानकारी दी। पुलिस ने घायल कृष्ण कुमार पांडेय को सीएससी पहुंचाया। गंभीर हालत देखकर जिन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में फर्स्ट एड तक ही उपचार मिल सका। 

आशंका की दृष्टि से पहुंचे थे शहीद स्थल

बीती रात कृष्ण कुमार पांडे को रात 1:00 बजे लघु शंका की आशंका हुई। जिस पर उन्होंने घर का दरवाजा खुला ना मुनासिब नहीं समझा। और 2 दिन पूर्व शहीद स्थल की घटना को देखते हुए उन्होंने शहीद स्थल तक जाना उचित समझा। पीड़ित ने बताया कि जैसे ही वह शहीद स्मारक में पहुंचकर गेट का ताला खोलने लगे हैं वैसे ही चार अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने मशीन के द्वारा काटे गए डेढ़ डेढ़ फिट के लकड़ी के टुकड़े से वार करना चालू कर दिया। जब तक वह समझ पाते व संभल पाते तब तक उन्हें गंभीर चोटें आई और वह शहीद स्थल के पास बने राम सागर सोनकर के मकान की तरफ शोर मचा कर रामसागर बचाओ रामसागर बचाओ की आवाज देने लगे। जैसे ही कुछ लोग उनकी तरफ दौड़े तब तक चारों अज्ञात बदमाश रफूचक्कर हो गए। सुबह खोजबीन के बाद कुछ दूरी में एक खेत पर एक सफेद नई साफी मिली है। ग्रामीणों को आशंका है कि नकाबपोश बदमाशों के भागने पर साफी उन्हीं की छूट गई होगी।

दो दिन पूर्व शहीद स्मारक में बदमाशों ने किया था उत्पात

कृष्ण कुमार पांडेय ने बताया कि दो दिन पूर्व अज्ञात शरारती तत्वों ने शहीद स्थल पर कुछ उत्पात मचाया था । उत्पाती युवकों ने शहीद स्थल पर चढ़कर लगे हुए बिजली के तार काटकर फेंक दिए थे। वह इन पर नजर रख रहे थे। यह लोग भी हमलवर हो सकते हैं।

संबंधित समाचार