मुरादाबाद: बाक्सिंग में 22-25 किलोग्राम भार वर्ग में दित्यराज ने हासिल किया पहला स्थान
वालीबॉल में स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम बनी विजेता, कांशीराम क्लब को 4-2 से हराया
मुरादाबाद, अमृत विचार। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्पोर्ट्स स्टेडियम सोनकपुर में चल रही क्रीड़ा प्रतियोगिता में सोमवार को वालीबॉल और बाक्सिंग की स्पर्धा हुई। वालीबॉल के फाइनल में स्पोर्ट्स स्टेडियम की बी टीम विजेता रही। वहीं बाक्सिंग में 22-25 किलोग्राम भार वर्ग में दित्यराज ने पहला स्थान हासिल किया।
बाक्सिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गये मैचों में 22-25 किलोग्राम भार वर्ग में आयुष सैनी ने दूसरा स्थान हासिल किया।
वहीं 37-40 किलोग्राम भार वर्ग में शिवा कुमार पहले और निशान्त दूसरे स्थान पर रहे। 40-43 किलोग्राम भार वर्ग में अंकुश सैनी ने पहला, आयुष चौहान ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 43-46 किलोग्राम भार वर्ग में लक्ष्य ने पहला और रितिक पाण्डेय ने दूसरा स्थान हासिल किया। 46-49 किलोग्राम भार वर्ग में प्रियांशु सैनी ने पहला और निखिल ने दूसरा स्थान हासिल किया। 49-52 किलोग्राम भार वर्ग में आदित्य ने पहला, जबकि विकास ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 52- 56 किलोग्राम भार वर्ग में सुमित कुमार ने पहला और योगेश ने दूसरा स्थान हासिल किया।
60-64 किलोग्राम भार वर्ग में आदि सिंह ने पहला और दुष्यंत ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में 40-45 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम हिरत ने पहला और अंशिका ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं 50-54 किलोग्राम भार वर्ग में दिव्यांशी ने पहला, युविका ने दूसरा स्थान हासिल किया। निर्णायक मंडल में एसके क्षेत्री, योगेन्द्र कुमार, रवि कुमार, कविता गौड़, प्रदीप कुमार, निर्भय विश्नोई, दीपा गौड़, मनीष सैनी, विवेक शर्मा, हरेन्द्र प्रताप सिंह रहे।
वालीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच स्पोर्ट्स स्टेडियम और कांशीराम क्लब के बीच खेला गया। जिसमें स्टेडियम की टीम 4-2 से विजयी रही। इस दौरान वालीबॉल के सीनियर खिलाड़ी प्रणदीप सिंह गिल, सीएल वर्मा, प्रदीप सक्सेना, अंकित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : सेवानिवृत्त कर्मचारी से 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी, कारोबार में निवेश कराने के नाम पर मांगी थी रकम
