बरेली: ई-बसों के बनेंगे शेड, हर 20 मिनट में मिलेगी बस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। इलेक्ट्रानिक बसों को घाटे से उबारने के लिए नगर निगम की ओर से लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। लिहाजा अब अलग-अलग रूटों पर हर 20 मिनट बाद यात्रियों को ई-बस की सेवा दी जायेगी। इसको लेकर एक बार फिर समय सारणी जारी की गई है।

वहीं उद्यमियों से सीएसआर फंड लेकर कई स्थानों पर यात्री शेड का भी निर्माण किया जाएगा और समय सारिणी और किराये की सूची चस्पा होगी। स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत संचालित हो रही ई-बसों को लेकर कमिश्नर सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें तय किया गया कि ई-बसों को अधिक यात्री मिलें, इसके लिए जन सामान्य इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इज्जतनगर से सिद्धि विनायक इंस्टिट्यूट तक हर 20 मिनट में यात्रियों को बसों की सुविधा होगी। शाही रूट पर दो बसों को और बढ़ाया गया है। बैठक के दौरान नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स, एसपी ट्रैफिक राम मोहन, क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज दीपक चौधरी, आरटीओ कमल गुप्ता, एआरटीओ प्रशासन मनोज कुमार सिंह, एआरएम सिटी बस मनीषा दीक्षित आदि मौजूद रहे।

ये भी पढे़ं- बरेली: कलेक्ट्रेट में कर्मचारियों की लेटलतीफी जारी, निरीक्षण के दौरान एसीएम पेशकार समेत छह लोग मिले गैरहाजिर

 

संबंधित समाचार