नर्सिंग प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी: वाराणसी की अर्पिता ने किया टॉप, लखनऊ की इमरा को मिली चौथी रैंक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ/अमृत विचार। अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया गया। परीक्षा में 59 फीसदी अभ्यर्थी सफल घोषित किये गए है। इस परीक्षा में वाराणसी की अर्पिता कुमारी टॉपर जबकि लखनऊ की इमरा फातिमा ने चौथी रैंक हासिल की। 

कुलपति प्रो.संजीव मिश्रा ने बताया कि परीक्षा में 53862 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। जिनमें 31935 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए। सफल होने वाले अभ्यर्थियों में 72 प्रतिशत बेटियां है। अभ्यर्थी अटल बिहारी बाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.abvmup.edu.in पर परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। काउंसलिंग की प्रक्रिया का विवरण घोषित किया जाएगा।

संबंधित समाचार