रामपुर : दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को मारपीट कर घर से निकाला, पति समेत सात पर रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को  मारपीट करके घर से निकाल दिया। इस मामले में विवाहिता ने एसपी से शिकायत की। जिसके आधार पर पुलिस ने पति सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
    
कोतवाली थाना क्षेत्र के तोपखाना गेट निवासी सुनीता का विवाह जिला मुरादाबाद के थाना मझोला के गागन का पुल निवासी प्रकाश से 25 नबंवर 2014 को हुई थी। शादी के कुछ समय के बाद तक सब कुछ ठीक चलता रहा। लेकिन कुछ समय केबाद ससुराल वालों ने उससे और दहेज की मांग कर दी। मांग पूरी नही होने पर उसके के साथ आए दिन मारपीट किया करते थे।

 काफी परेशान हो जाने के बाद उसने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। एसपी ने कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति प्रकाश, सास बसंतिया, देवर विजेंद्र, ससुर कलुआ सैनी, ननद सुषमा, ननद लीला, ननद जागवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:- रामपुर : मेले में चूड़ी बेचने जा रहे स्वार के दो लोगों की बागेश्वर में मौत, मचा कोहराम

संबंधित समाचार