अयोध्या: द्वारपूजा पर दूल्हा हुआ बेहोश तो वधू पक्ष ने लौटा दी बारात

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

तारुन, अयोध्या/अमृत विचार। थाना क्षेत्र के केवलापुर तकमीनगंज में सोमवार रात को शादी समारोह में द्वारपूजा के समय दूल्हे के बेहोश होने के बाद वधू पक्ष के लोगों द्वारा शादी से मना कर दिया गया। जिसके चलते बारात बैरंग लौट गई।

केवलापुर तकमीनगंज के ग्राम प्रधान राम शंकर यादव ने बताया राम सुमेर निषाद उर्फ़ मतोले निषाद की लड़की की शादी सुल्तानपुर जनपद के कटघरा गांव निवासी मनोज कुमार के लड़के से तय हुई थी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को बारात आई थी। लड़की पक्ष ने सेवा सत्कार किया। 

इस दौरान द्वारपूजा के समय दूल्हे के बेहोश होने के कारण लड़की पक्ष ने शादी करने से मना कर दिया। लड़की पक्ष का कहना था कि बीमारी पहले से थी जिसे वर पक्ष के लोगों ने छिपाया। दोनों पक्ष के बड़े बुजुर्गों के द्वारा काफी मान मनौव्वल के बाद भी बात नही बनी। जिससे बारात रात में ही वापस लौट गई। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार यादव ने बताया कि उनके पास इस तरह की कोई सूचना नहीं है। जानकरी की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: 15 साल की नाबालिग किशोरी बनी बिन ब्याही मां, रिश्तेदार ने बनाया था हवस का शिकार

संबंधित समाचार