Hamirpur Accident : पिता की समाधि से माथा टेक घर लौट रहे बाइक सवार युवक की मौत, 17द जून को आनी थी बारात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत।

हमीरपुर में पिता की समाधि से माथा टेक घर लौट रहे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। 17 जून को बारात आनी थी। घर में शादी की खुशियां मातम में बदली।

हमीरपुर, अमृत विचार। खेत में बनी पिता की समाधि से आर्शीवाद लेकर लौट रहे एक युवक की बाइक में ट्रैक्टर सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रैक्टर चालक घायल युवक को लेकर अस्पताल पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के बड़े भाई ने जरिया थाने में ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

सरीला कस्बे के मांझखोर निवासी ब्रजकिशोर साहू की करीब बीस साल पहले मौत हो गई थी। ब्रजकिशोर के तीन पु़त्र संतोष, रामधनी जगत प्रताप थे। आगामी 17 जून को जगत प्रताप की शादी होनी थी। बारात कबरई जानी थी। घर में शादी की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थी। सोमवार रात करीब 8 बजे जगत प्रताप दांदौ रोड़ पर टंकी के पीछे बने अपने खेत में बनी पिता की समाधि पर माथा टेकने गया था।

वापस घर लौटते समय रास्ते में एक ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे जगत सड़क परगिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने जगत को सीएचसी सरीला पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के बड़े भाई रामधनी ने चालक रामगोपाल विश्वकर्मा उर्फ छोटे के विरुद्ध जरिया थाने में लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जरिया थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

 

संबंधित समाचार