Fatehpur News : खागा विधायक के गनर की चोरी गई पिस्टल बरामद, मात्र सात सेकेंड में वारदात को दिया अंजाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में खागा विधायक के गनर की पिस्टल चोरी।

फतेहपुर में खागा विधायक के गनर की चोरी की पिस्टल बरामद किया। सात सेकेंड की सीसीटीवी फुटेज से राधानगर पुलिस ने सरकारी पिस्टल चोरी का खुलासा किया।

फतेहपुर, अमृत विचार। खागा विधायक के अंगरक्षक का चोरी गया सर्विस रिवाल्वर व तीस कारतूस बरामद कर लिए गए। यह सफलता राधानगर पुलिस को सात सेकेंड की सीसीटीवी फुटेज से मिली। जिसके बाद सरकारी रिवाल्वर पार करने वाले शातिर को गिरफ्तार करकर इस चोरी का राज खोल दिया गया।

खागा विधायक कृष्णा पासवान के अंगरक्षक के राधानगर थाना क्षेत्र के गंगा नगर कालोनी में रहते हैं। 7/8 जून की रात इनके घर से सरकारी रिवाल्वर व 30 कारतूस चोरी हो गए थे। सिपाही की सरकारी पिस्टल चोरी होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। मंगलवार को पुलिस लाइन्स में एसपी राजेश कुमार सिंह ने इस सनसनीखेज चोरी का खुलासा किाया। कप्तान ने बताया कि कई टीमों का गठन किया था। टीमों ने मामले में जांच पड़ताल शुरू की तो एक जगह से चोर का सीसीटीवी फुटेज सामने आ गया।

सात सेकंड के इस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने अभियुक्त की पहचान कर उस तक पहुंचने में सफल रही। पीएसी गेट नंबर चार के पास रहने वाले अभियुक्त राम प्रकाश उर्फ लक्ष्मी गुप्ता को झाऊपुर पुलिया के पास से मय माल के गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई 38 बोर की सरकारी पिस्टल और 30 कारतूस के साथ चोरी के उपकरण व एक बाइक बरामद हुई। जिससे वह कहीं जाने की फिराक में खड़ा था। 

विधायक कृष्णा पासवान के अंगरक्षाक की पिस्टल व कारतूस पार करने वाले अभियुक्त का आपराधिक इतिहास सामने आया है। जो पहले भी चोरी की वारदातों में जेल की हवा खा चुका है। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में अपराधिक मुकदमे भी दर्ज हैं। पुलिस ने शातिर को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है।

संबंधित समाचार