हल्द्वानी: शहर में 70 गुना बढ़े वाहन, सड़कें वही पुरानी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

राज्य बनने के बाद वाहनों की संख्या में हुआ कई गुना इजाफा

वर्ष 2000 में हल्द्वानी परिवहन संभाग में पंजीकृत थे 15 हजार वाहन अब हैं 11.57 लाख से अधिक शहर में यात्री वाहनों की संख्या 3.92 लाख, 20 हजार से अधिक हैं भार वाहन

हल्द्वानी, अमृत विचार। राज्य बनने से लेकर अभी तक वाहनों की संख्या 9 गुना से अधिक बढ़ गई है। परिवहन विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार हल्द्वानी परिवहन संभाग में जहां राज्य बनने के समय रजिस्टर्ड वाहनों की संख्या 15 हजार थी वहीं यह संख्या बढ़कर अब 11.57 लाख से अधिक पहुंच चुकी है।

हल्द्वानी शहर में चौपहिया यात्री वाहनों, तिपहिया यात्री वाहनों, दोपहिया वाहनों, कार गैर परिवहन, ओमनी बस 8 से 10 सीट, ट्रैक्टर ट्राली, ई व्हीकल और अन्य वाहनों सहित 392818 वाहन हैं। शहर की मुख्य सड़कों में वाहनों की संख्या साल दर साल कई गुना बढ़ने के कारण दबाव बढ़ते जा रहा है।

जबकि सड़कें जस की तस हैं। बीते सालों में प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण पर नजर डालें तो केवल नैनीताल रोड का चौड़ीकरण हुआ है। आए दिन शहर की प्रमुख सड़कों में जाम लगा रहता है और वाहन कछुआ चाल में रेंगते हुए नजर आते हैं। जाम के कारण कई बार एंबुलेंस भी फंस जाती हैं और गंभीर मरीज को समय पर उपचार नहीं मिल पाता है।

शहर में ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए बीते कई सालों से फ्लाईओवर बनाने का दावा किया जा रहा है और सर्वे करने की बात कही जा रही है लेकिन कितने सालों बाद शहर के लोगों को फ्लाईओवर की सौगात मिलेगी इसका जवाब किसी के पास नहीं है।

शहर में भार वाहन कैटेगरी में 3 हजार किलो से अधिक ग्रास व्हीकल वेट जीवीडब्ल्यू में  520 मल्टीएक्सएल वाहन 10752 हेवी गुड्स वेहिकल, 2837 मीडियम गुड्स व्हीकल, 57 लाइट गुड्स व्हीकल हैं। वहीं 3 हजार किलो से कम जीवीडब्ल्यू कैटेगरी में 6812 चार पहिया वाहन हैं।

शहर में 11 वाटर और मिल्क टैंकर, 42 कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट यान, 8 रिकवरी वैन, सरकारी, अर्द्ध सरकारी संस्थान की 193 बसें, 698 स्कूल बसें, परिवहन निगम की 288 बसें और 147 एंबुलेंस हैं।

शहर में 252996 दो पहिया निजी वाहन, 870 परिवहन निजी वाहन, 5376 मोटर कैब, 4024 मैक्सी कैब, 6736 ऑटो रिक्शा, 594 विक्रम, 2602 ई रिक्शा, 58 ई कार्ट, 86 ईवी कार, 758 ईवी दोपहिया हैं।

Screenshot (14)

हल्द्वानी परिवहन संभाग में पिछले पांच साल रजिस्टर्ड हुए वाहनों की संख्या -


साल                    रजिस्टर्ड वाहन        
2023                  10439
2022                  22808           
2021                  20391           
2020                  17506           
2019                  20757

 

संबंधित समाचार