लखनऊ: कोरोना संक्रमित होने पर फूट-फूटकर रोने लगा बस कंडक्टर
लखनऊ, अमृत विचार। कैसरबाग बस अड्डे पर कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजटिव आने पर एक बस कंडक्टर दहाड़-दहाड़ कर रोने लगा। बस कंडक्टर के इस हरकत से बस अड्डे पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बस स्टेशन के कर्मचारी पहुंचकर बस कंडक्टर संतोष मिश्रा को समझा-बुझाकर शांत कराया। स्टेशन प्रभारी रजनीश मिश्रा बताते हैं कि 50 …
लखनऊ, अमृत विचार। कैसरबाग बस अड्डे पर कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजटिव आने पर एक बस कंडक्टर दहाड़-दहाड़ कर रोने लगा। बस कंडक्टर के इस हरकत से बस अड्डे पर हड़कंप मच गया।
आनन-फानन में बस स्टेशन के कर्मचारी पहुंचकर बस कंडक्टर संतोष मिश्रा को समझा-बुझाकर शांत कराया। स्टेशन प्रभारी रजनीश मिश्रा बताते हैं कि 50 लोगों की जांच में सिर्द्धातनगर डिपो का एक बस कंडक्टर पॉजटिव पाया गया है। ये बस सिर्द्धातनगर से लखनऊ सवारी लेकर आई थी। वहां के एआरएम को सूचना दे दी गई। कैसरबाग बस अड्डे से बस को बिना सवारी सिर्द्धातनगर भेजा गया।
