लखनऊ: स्मार्ट बाजार के सिक्योरिटी गार्ड पर गबन का आरोप, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। रिलायंस स्टोर के मैनेजर अशोक कुमार ने सिक्योरिटी गार्ड ओमकार सिंह और उसके साथी के खिलाफ गबन का आरोप लगाते हुए गाजीपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। स्टोर मैनेजर का आरोप है कि सिक्योरिटी गार्ड ने पांच लाख रुपये की हेराफेरी की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

राधापुरम कॉलोनी, चिनहट निवासी अशोक कुमार यादव भूतनाथ स्थित रिलायंस स्टोर के मैनेजर हैं। अशोक ने बताया कि एक लम्बे समय से स्टोर में सामान की हेराफेरी हो रही थी। जब उन्होंने जांच कराई तो पता चला कि सिक्योरिडी गार्ड ओमकार सिंह अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर हेरा फेरी कर रहा था।

आरोप है कि अब तक सिक्योरिटी गार्ड ने स्टोर पांच लाख रूपये के स्टॉक की हेराफेरी की गई है। पूछताछ करने पर आरोपित गार्ड आनाकानी करने लगा। इसके बाद स्टोर मैनेजर ने गाजीपुर थाने में लिखित शिकायत देते हुए गबन का मुकदमा दर्ज कराया है। गाजीपुर प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:-प्रतापगढ़: हत्यारोपितों के घर के सामने शव दफनाने पर अड़े सब्जी विक्रेता के परिजन, जानें पूरा मामला

संबंधित समाचार