बरेली: सपा नेता ने दी मकान खाली कराने की धमकी, विरोध करने पर पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बारादरी क्षेत्र की रोहली टोला निवासी एक महिला ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह मंगलवार को घर में नमाज पढ़ रही थीं। इस दौरान एक सपा नेता 15-20 समर्थकों के साथ घर में घुस गया। आरोप है कि उसने गाली-गलौज कर घर खाली करवाने की धमकी दी। इस दौरान आईं चार महिलाओं ने मोबाइल, चेन आदि जेवर छीन लिए। विरोध करने पर अभद्रता कर कपड़े फाड़ दिए। उसके साथ मारपीट की गई।

ये भी पढे़ं- बरेली: घर बैठे बुक होगा पार्सल, तराजू लेकर पहुंचेगा डाकिया

 

 

संबंधित समाचार