बरेली: पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की, मगर धाराओं में किया खेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एसएसपी के आदेश के बाद भी पुलिस ने मकान पर कब्जे के मामले में धाराओं में खेल कर दिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसएसपी से करने की बात कही है। बारादरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला चक महमूद पुराना शहर निवासी नदीम खां ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले पूर्व पार्षद मो. फिरदौस और आफताब उर्फ सरवर खां ने उनके मकान पर कब्जा करने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे। मामले में एसएसपी से शिकायत की थी। 11 जून को एसएसपी ने मामले में पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। 

आरोप है कि पुलिस ने मामले में फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार करने की धाराएं नहीं लगाई हैं। दोनों उनका मकान हड़पना चाहते हैं। आरोप है कि दोनों अशरफ और उसके साले सद्दाम गिरोह के गुर्गे हैं। फिरदौस हत्या समेत कई मामलों में जेल जा चुका है। नदीम खां ने बताया कि वह जल्द दोबारा एसएसपी से मिलकर शिकायत करेंगे।

ये भी पढे़ं- बरेली: सपा नेता ने दी मकान खाली कराने की धमकी, विरोध करने पर पीटा

 

संबंधित समाचार