बरेली: नीट में जिले के होनहारों ने बढ़ाया नाम
बरेली, अमृत विचार। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने मंगलवार रात 10 बजे स्नातक मेडिकल प्रवेश परीक्षा ( नीट 2023) का परिणाम जारी कर दिया। छात्र सुबह से ही परिणाम का इंतजार कर रहे थे लेकिन परिणाम रात में आया। चयनित छात्र खुशी से झूम उठे। परिणाम जानने के लिए अभ्यर्थी कोचिंग संस्थानों में भी पहुंचे। परीक्षा में आकाश कोचिंग के छात्र आद्रित श्रीवास्तव ने ऑल इंडिया रैंक 0763 पाई है। यहीं के छात्र आरिश बेग ने 2873, कुणाल त्रिवेदी ने 3377, वृशांक एस ने 6030, मो. गजल ने 12314 और प्रांजल गोयल ने 17011 वीं रैंक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। सफल छात्रों के कोचिंग संस्थान और परिवार में देर रात तक उत्सव जैसा माहौल बन रहा। फोन पर बधाई को दौर चलता रहा।
वहीं ओमेगा क्लासेज के छात्रों का भी नीट में शानदार प्रदर्शन रहा। संस्थान के अंशुमान ने 672, तहसीना हाशमी ने 670, अक्शा बी ने 655, नताशा दास ने 661, राजकुमार ने 652, शिवम गंगवार ने 649, जुनैद ने 633, शाइमा बी ने 633, गौतम ने 645, मोहम्मद आशिक ने 630, श्रेया टंडन ने 640, अकशित ने 625, शाश्वत शर्मा ने 613, अरबाज अली ने 618, आकाश ने 622 रैंक हासिल की है। संस्थान के करीब 30 छात्रों ने 600 से अधिक अंक अर्जित किए हैं। संस्थान के डायरेक्टर कलीमुद्दीन ने इस सफलता पर छात्रों को बधाई दी है।
ये भी पढे़ं- पहली बार अपना स्थापना दिवस मनाएगा बरेली
