रायबरेली: विवेक विक्रम सिंह होंगे कोआपरेटिव बैंक चेयरमैन के लिए भाजपा उम्मीदवार, पार्टी ने जारी की प्रत्याशियों की सूची

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष चुनाव में भाजपा ने डीह के पूर्व ब्लाक प्रमुख विवेक विक्रम सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी द्वारा जारी की गई उम्मीदवारों की सूची में उनके नाम की घोषणा की गई है। भाजपा द्वारा जारी सूची में एमएलसी अंगद कुमार सिंह को जिला सहकारी बैंक के लिए रायबरेली का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। जो उम्मीदवार विवेक विक्रम सिंह की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगे।

मूल रूप से डीह ब्लॉक के निवासी विवेक विक्रम सिंह के पिता गजाधर सिंह ऊंचाहार विधानसभा से सपा के विधायक रह चुके हैं ।विवेक विक्रम सिंह ने भी  ऊंचाहार विधानसभा से 2017 का विधानसभा चुनाव बसपा उम्मीदवार के रूप में लड़ा था ।जिसमें वह तीसरे स्थान पर रहे थे। उसके बाद वह अपने पिता के साथ भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा उम्मीदवार के रूप में यह उनका पहला चुनाव है।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: मामूली विवाद में जेठ ने अनुज वधू पर किया फावड़ा से हमला, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

संबंधित समाचार