मनोज सिन्हा ने अमरनाथ यात्रा के लिए बालटाल मार्ग के तैयारियों की समीक्षा की 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को गांदरबल जिले के बालटाल का दौरा किया और अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। एक आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार, उपराज्यपाल ने तीर्थयात्रियों के लिए स्वास्थ्य देखभाल, बिजली, संचार, जल आपूर्ति, स्वच्छता, मौसम पूर्वानुमान, आपदा प्रबंधन, सुरक्षा और अन्य सभी बुनियादी आवश्यकताओं के प्रबंधन का मूल्यांकन किया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यात्रा आधार शिविर में पर्याप्त संख्या में डॉक्टर, कर्मचारी, उपकरण, दवा और ऑक्सीजन सिलेंडर की पर्याप्त व्यवस्था हो। उपराज्यपाल ने कहा अमरनाथ यात्रा ऊंचाई और कठिन इलाके में है जहां पर ऑक्सीजन की कमी हो सकती है, इसलिए 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधा और देखभाल सुनिश्चित होना चाहिए।” उन्होंने अग्निशमन उपकरणों के साथ टेंट लगाने के भी निर्देश दिए।

उपराज्यपाल ने बालटाल के यात्रा आधार शिविर में डीआरडीओ अस्पताल में चल रहे कार्यों और तीर्थयात्रियों की सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह अस्पताल 17 जून से चालू हो जाएगा। अमरनाथ यात्रा एक जुलाई से शुरू होगी और इस 31 अगस्त तक चलेगी। बासठ दिनों की यह यात्रा अनंतनाग जिले में पहलगाम मार्ग और गांदरबल में बालटाल मार्ग से एक साथ शुरू होगी। 

ये भी पढे़ं- ओडिशा में पीरियड्स का महोत्सव रजपर्व शुरू

संबंधित समाचार