बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा: 19 केंद्रों पर 8600 छात्र होंगे शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा गुरुवार को जिले में 19 केंद्रों पर होगी। परीक्षा में 8600 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। परीक्षा दो पालियों में होगी, जिसमें प्रथम प्रश्नपत्र की सुबह 9 से 12 बजे और द्वितीय प्रश्नपत्र की दोपहर 2 से 5 बजे तक होगी। परीक्षा के बाद छात्र ओएमआर की तीसरी कापी साथ में ले जा सकेंगे।

एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के अंतर्गत नौ जिलों में 93 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा सामग्री बुधवार को ट्रेजरी में कुलसचिव और नोडल अधिकारी डॉ. राजीव कुमार और एडीएम सिटी डाॅ. आरडी पांडेय और अन्य के निर्देशन में सुरक्षित रखी गई। इस बार परीक्षा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय आयोजित करा रहा है। कुलसचिव ने बताया कि परीक्षा के दौरान इलेक्ट्रानिक आइट्म ले जाने पर रोक रहेगी। ओएमआर शीट भरने और अन्य दिशा-निर्देश छात्रों को पहले ही दिए जा चुके हैं। बरेली में एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में पांच, बरेली कॉलेज में पांच, बरेली इंटर कॉलेज में एक केंद्र बनाए गए हैं।

परीक्षा में 10 सेक्टर और 19 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की रहेगी निगरानी
परीक्षा के नोडल अधिकारी एडीएम सिटी डॉ. आरडी पांडेय ने बताया कि शांतिपूर्ण परीक्षा कराने के लिए 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 19 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। एक केंद्र पर 2 के हिसाब से 38 पर्यवेक्षकों को लगाया गया है। दाे आब्जर्वर लगाए गए हैं। इसके अलावा पुलिस और संबंधित मजिस्ट्रेट भी क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर शांतिपूर्ण परीक्षा कराएंगे। परीक्षा केंद्र सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेंगे। केंद्रों के मुख्य गेट पर तलाशी के बाद ही परीक्षार्थी केंद्रों के अंदर दाखिल होंगे।

ये भी पढे़ं- बरेली: तीन दिन में 16 लाख नहीं दिए तो दूसरी एजेंसी को देंगे ठेका

 

संबंधित समाचार