बहराइच : साइकिल सवार को ट्रक ने मारी ठोकर, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जरवल/ बहराइच, अमृत विचार। लखनऊ बहराइच मार्ग पर साइकिल सवार अधेड़ को ट्रक ने ठोकर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना ग्रस्त ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

जरवल रोड थाना क्षेत्र के जरवल नगर पंचायत के मोहल्ला सराय निवासी पीर मोहम्मद (53) पुत्र ईदू गुरुवार सुबह साइकिल से सड़क पर कर जा रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने ठोकर मार दी। मौके पर ही साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गई। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। सभी शव लेकर घर आ आए। अधेड़ की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी थाने में दी गई। 

प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने बताया कि शव  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटना ग्रस्त ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है।

ये भी पढ़ें -UP Weather : अभी गर्मी से राहत के आसार नहीं, Cyclone Biparjoy का दिखेगा आंशिक असर 

संबंधित समाचार