Indonesia Open : लक्ष्य सेन पर भारी पड़े किदांबी श्रीकांत, हार के साथ पीवी सिंधु का अभियान खत्म 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जकार्ता।  किदांबी श्रीकांत ने अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए दो भारतीय खिलाड़ियों के मुकाबले में लक्ष्य सेन को सीधे गेम में हराकर गुरुवार को यहां इंडोनेशिया ओपन विश्व टूर सुपर 1000 बैडमिंटन स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई जबकि दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु का अभियान हार के साथ खत्म हुआ। 

पुरुष एकल के अंतिम-16 मुकाबले में लक्ष्य ने श्रीकांत को कड़ी टक्कर दी लेकिन विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर रह चुके खिलाड़ी ने 45 मिनट तक चले मैच को 21-17 22-20 से अपने नाम किया। दोनों खिलाड़ियों के तीन मैचों श्रीकांत की यह तीसरी जीत है। दुनिया की 14वें नंबर की महिला एकल खिलाड़ी सिंधू दूसरे दौर के मैच में चीनी ताइपे की दुनिया की तीसरी रैंकिंग की खिलाड़ी ताइ जू यिंग से 18-21 16-21 से हार गयी। सिंधू पिछली दो टूर्नामेंटों में शुरुआती दौर में बाहर हो गई थीं। 

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ताइ जू के खिलाफ सिंधु को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। दोनों खिलाड़ियों के बीच खेले गये 24 मुकाबलों में चीनी ताइपे की खिलाड़ी ने 19 मैच अपने नाम किये हैं। सिंधू की हार के साथ ही महिला एकल वर्ग में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई।

ये भी पढ़ें :  Duleep Trophy : दलीप ट्रॉफी नहीं खेलेंगे ईशान किशन, अभिमन्यु ईश्वरन को मिली एंट्री

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात