बरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, परिजनों ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप
बरेली, अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतिका के परिजनों ने पति और ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना शाही क्षेत्र के ग्राम नलखेड़ा की गोटिया निवासी विनीता का शव उसी के घर में पाया गया। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतिका के पिता श्याम बिहारी ने बताया कि विनीता की शादी 4 महीने पहले हरिओम से हुई थी। हरिओम शादी के बाद से ही विनीता के साथ बहस को लेकर मारपीट करता था। कल शाम गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति ने उन्हें फोन कर जानकारी दी कि विनीता की मौत हो गई है। जब वह मौके पर पहुंचे तब घर में कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था और विनीता का शव चारपाई पर पड़ा हुआ था। वहीं, पूरे मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें- बरेली: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की हुई मौत, मचा कोहराम
