बरेली: सड़क हादसे में छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। तेजी से आ रहे कैंटर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। इस दौरान उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया तभी रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

थाना कैंट क्षेत्र के चनेटी निवासी देवेंद्र (22) पुत्र राम अवतार बाइक से फरीदपुर अपने किसी काम से गया था। वापस आते समय रजऊ चौकी के पास तेजी से आ रहे कैंटर ने टक्कर मार दी, जिससे देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में जब तक उसे अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया रास्ते में ही उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं, घटनास्थल से वाहन चालक भी फरार हो गया। बताया जा रहा है कि मृतक पढ़ाई के साथ काम भी करता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- बरेली: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की हुई मौत, मचा कोहराम

संबंधित समाचार