अयोध्या : ट्रांसफार्मर को बचाने के लिए अब लगाए जायेगें सर्किट ब्रेकर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ओवरलोडिंग पर नहीं फुकेंगें ट्रांसफार्मर, उपकेन्द्रों का सर्वे शुरू

अयोध्या, अमृत विचार। ट्रांसफार्मर को जलने से बचाने के लिए पावर कार्पोरेशन को अब सुधि आई है। भीषण गर्मी और ओवरलोडिंग के चलते फुंक रहे ट्रांसफार्मरों को सुरक्षित रखने के लिए सर्किट ब्रेकर लगाये जायेंगे। इसके लिए मध्यांचल विघुत वितरण निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। विभाग ने अत्याधिक प्रभावित होने वाले और महत्वपूर्ण आवश्यकता वाले स्थलों को चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया है।
  
मध्यांचल विघुत वितरण निगम की ओर से इसके लिए शहरी क्षेत्र के उप केन्द्रों के अवर अभियंताओं से प्रस्ताव और सर्वे रिपोर्ट मांगी है। बताया जाता है कि सर्वे रिपोर्ट आने के बाद स्टीमेट तैयार कर मुख्यालय भेजा जाएगा। वर्तमान में नगर क्षेत्र में अमानीगंज, दर्शननगर, सिविल लाइन क्षेत्र को छोड़कर अन्य उपकेंद्रों और स्थानों पर अभी सर्किट ब्रेकर नहीं है। दो साल पहले इसकी कवायद शुरू हुई थी लेकिन किन्हीं कारणों से पूरी नहीं हो सकी। 

अधिशासी अभियन्ता विघुत वितरण खंड प्रथम प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि सर्वाधिक आवश्यकता वाले क्षेत्रों में सबसे पहले ट्रांसफार्मरों पर सर्किट ब्रेकर लगाए जायेगें। सर्वे के बाद स्टीमेट तैयार किया जायेगा। उन्होंने बताया कि सर्किट ब्रेकर लो वोल्टेज से लेकर एक्स्ट्रा हाई वोल्टेज तक में काम करने के लिए बनाए जाते हैं। जैसे 2 एंपियर 230 वोल्ट से सर्किट ब्रेकर की शुरुआत हो जाती है इससे लेकर 765 केवी तक की वोल्टेज के लिए सर्किट ब्रेकर बनाए जाते है। इसके लगने से ओवरलोड होने पर ट्रांसफार्मर से लाइन ट्रिप कर जाती है और ट्रांसफार्मर सुरक्षित रहता है। उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र के तीन उपकेंद्रों पर सर्किट ब्रेकर लगें, शेष 12 पर भी स्टाल किए जायेगें।

ये भी पढ़ें - Odisha से Rae Bareli में गांजा तस्करी के गिरोह का खुलासा, 20 लाख रुपये का एक क्विंटल माल बरामद

संबंधित समाचार