गोंडा : नाबालिग यौन उत्पीड़न में बृजभूषण को दिल्ली पुलिस ने दी क्लीनचिट
गोंडा, अमृत विचार। नाबालिग पहलवान के यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण को क्लीन चिट दे दी है। दिल्ली पुलिस ने अपने 550 पेज के रिपोर्ट में बताया है कि पॉक्सो को लेकर कोई सबूत नहीं मिला है। पुलिस ने अपनी फाइनल रिपोर्ट में न्यायालय से पाक्सो केस हटाने की सिफारिश की है।
पुलिस का दावा है कि यह रिपोर्ट आरोप लगाने वाली पहलवान व उनके परिजनों के बयान के आधार पर दाखिल किया गया है। पहले नाबालिग पहलवान ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था बाद में अपना बयान बदल दिया था। अन्य छह पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच में दिल्ली पुलिस ने 1000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। ट्रायल के बाद यदि ये आरोप सही पाए जाते हैं तो इसमें तीन से पांच साल तक की अधिकतम सजा हो सकती है।
ये भी पढ़ें - नाबालिग यौन शोषण केस: बृजभूषण को क्लीन चिट, दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट की दाखिल, 4 जुलाई को होगी सुनवाई
