मुरादाबाद : पूर्व प्रधानमंत्री पंडित नेहरू-राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर अशोभनीय टिप्पणी पर भड़के कांग्रेसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फेसबुक पर टिप्पणी करने वाले संजय मिश्रा पर प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए दी तहरीर

फेसबुक पर पंडित जवाहर लाल नेहरू, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की तहरीर देकर निकलते कांग्रेस जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद व अन्य कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता।

मुरादाबाद। कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी सदर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने फेसबुक पर पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू, कांग्रेस नेता राहुल गांधी,प्रियंका गांधी वाड्रा के विरूद्ध अशोभनीय एवं अभद्र भाषा में टिप्पणी करने वाले संजय मिश्रा ज़िकू पंडित के नाम से फेसबुक आईडी चलाने वाले पर कारवाई के लिए तहरीर दी।

पोस्ट की स्क्रीनशॉट प्रिंट आदि भी सदर कोतवाली निरीक्षक और सीओ सिटी सदर को देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू स्वतंत्रता सेनानी और देश के प्रथम प्रधानमंत्री थे। प्रियंका गांधी वाड्रा, राहुल गांधी वाड्रा के पिता स्वर्गीय राजीव गांधी देश के लिए शहीद हुए। आरएसएस और भाजपा का आईटी सेल के इस  कार्यकर्ता ने सभी का अपमान किया है। 

 अशोभनीय अभद्र टिप्पणी से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में रोष है।  पंडित जवाहरलाल नेहरू और गांधी परिवार का अपमान सहन नहीं किया जाएगा। जब तक ऐसे लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करके जेल नहीं भेजा जाएगा तब तक ऐसे लोग समाज में नफरत पैदा करके शांति व्यवस्था को खराब करते रहेंगे। इस दौरान शकील चौधरी, रिजवान कुरैशी, अमीरुल हसन जाफरी, श्याम सरन, अफजल साबरी, विनोद गुंबर, भयंकर सिंह बौद्ध, गयूरअंसारी, पार्षद नदीम, मौ आज़म अली, मोहम्मद जुनेद,  राजेंद्र बाल्मीकि, अनुराग शर्मा, शिवराज सिंह गुर्जर, विवेक सागर, वाहिद हुसैन सैफी, हाजी अकरम, गंगाराम शर्मा, अजय सारस्वत सोनी, नाजिम मलिक,  जितेंद्र आदि उपस्थित रहे। 

ये भी पढ़ें :  मुरादाबाद : 15 वर्ष पुराने वाहनों का पंजीकरण निलंबित करने के आदेश हो वापस, सपाइयों ने की मांग

संबंधित समाचार