बस्ती : स्टेडियम से लेकर घाट तक चला योगी-मोदी का योग अभियान
नवम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 'हर घर आंगन योग सप्ताह' का हुआ शुभारंभ
बस्ती, अमृत विचार। नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सप्ताह के तहत 'हर घर आंगन योग सप्ताह' का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। सीडीओ डॉ राजेश कुमार प्रजापति की अगुवाई में जिला क्रीड़ांगन व ब्लॉक मुख्यालयों पर गुरुवार को सामूहिक योगाभ्यास कर योग का महत्व बताया गया।
मुख्य कार्यक्रम जिला क्रीड़ांगन में आयुष विभाग की ओर से आयोजित किया गया। सीडीओ डॉ राजेश कुमार प्रजापति व नोडल अधिकारी राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ वीरेंद्र बहादुरपुर चौधरी व आयुष मीडिया प्रभारी डॉ लक्ष्मी सिंह की मौजूदगी में बड़ी संख्या में लोगों ने योगासन किया।
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा अधिकारी डॉ वीके श्रीवास्तव ने बताया कि इस बार योग सप्ताह के अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ने की योजना बनाई गई है। इस मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा, योग प्रशिक्षक दयाशंकर मिश्र, शन्नो दूबे, श्वेता श्रीवास्तव व अन्य लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - रायबरेली : रेल कोच फैक्ट्री में वंदे भारत और भारत गौरव के डिब्बों में आएगा निखार
