मोदी के नेतृत्व में देश को मिली नई ऊंचाई : प्रदेश अध्यक्ष

Amrit Vichar Network
Published By Pradumn Upadhyay
On

अमृत विचार, बहराइच । भारतीय जनता पार्टी की ओर से गुरुवार को एक रिसोर्ट में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष रहे। केंद्र के नौ साल पूरे होने पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज मोदी सरकार के नेतृत्व में देश को विदेशों में आपार समर्थन मिल रहा है। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को सही रास्ते पर ले जाने के लिए प्रबुद्ध वर्ग का योगदान अहम रहता है। 
भाजपा की ओर से गुरुवार को प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन गोंडा रोड स्थित वन सरिता रिसॉर्ट में किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्याम करण तेकड़ीवाल ने की। दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज केंद्र में मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे हो गए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार मिलकर बिना भेदभाव के सभी का विकास कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है तो वह विदेश से हमला करवा रही है। लेकिन जनता सब जानती है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में देश को अलग पहचान मिली है। देश ऊंचाइयों की ओर जा रहा है और आगे बढ़ता जायेगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता मेहनत कर वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में पुनः केंद्र में भाजपा की सरकार बनवाएं। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने केंद्र और प्रदेश सरकार के योजनाओं की जानकारी दी।

सभा को सांसद अक्षयवर लाल गोंड, एमएलसी डॉक्टर प्रज्ञा त्रिपाठी, सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, बलहा सरोज सोनकर, महसी विधायक सुरेश्वर सिंह, पयागपुर विधायक सरोज सोनकर, पूर्व विधायक अरुण वीर सिंह,ब्लॉक प्रमुख अजीत प्रताप सिंह, जेपी सिंह ने भी संबोधित किया। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय, नगर पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर उमाशंकर वैश्य, डॉक्टर आनंद गौड़, रण विजय सिंह, राहुल राय, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार सोनकर समेत व्यापारी, डॉक्टर, शिक्षक समेत अन्य शामिल रहे।

ये भी पढ़ें - सुलतानपुर : कादीपुर में बदमाशों ने दिनदहाड़े सर्राफा व्यापारी को लूटा

संबंधित समाचार