शाहजहांपुर: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कायम हुआ सुशासन- शाक्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फोटो- एनटीआई स्कूल में क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज क्षेत्र दुर्विजय सिंह शाक्य का स्वागत करते सांसद अरुण कुमार सागर और अन्य भाजपा पदाधिकारी।

शाहजहांपुर, अमृत विचार। भाजपा ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा है कि 2014 से पहले देश और प्रदेश का माहौल लूटपाट, अपराध और भ्रष्टाचार वाला था, जो अब पूरी तरह से बदल गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा और गरीब कल्याण वाली योजनाओं से देश व प्रदेश में सुशासन कायम हुआ है।

क्षेत्रीय अध्यक्ष गुरुवार को लोधीपुर स्थित एनटीआई स्कूल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 9 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के पूर्ण होने पर संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपनी नौ साल की उपलब्धियों को सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को मात्र तीन शब्दों में बताया है। प्रधानमंत्री ने मुफ्त फ्री वैक्सीन लगाकर जनता जनार्दन की सेवा की।

देश और प्रदेश में गुंडे-माफिया खत्म हो गए। सभी को अन्न देने का काम किया तो सबको किसान सम्मान निधि देकर गरीब कल्याण का काम भी किया है। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ब्रज क्षेत्र हर्षवर्धन आर्य व क्षेत्रीय महामंत्री ब्रज क्षेत्र राकेश मिश्रा अनावा रहे।

पश्चात सांसद अरुण कुमार सागर ने केन्द्र सरकार की योजनाएं बताईं। सम्मेलन में महानगर महामंत्री अंशुल चौहान, डीपीएस राठौर, कार्यक्रम संयोजक महानगर उपाध्यक्ष नीतू गुप्ता, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष संकेत श्रीवास्तव, महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष वर्षा अवस्थी, पृथ्वीराज सिंह आदि मौजूद रहे। आभार महानगर अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता ने व्यक्त किया।

नगर सीमा पर किया जोरदार स्वागत
भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य का नगर की सीमा निगोही रोड सतवां तिराहे पर फूलमालाएं एवं पटका पहनाकर ज़ोरदार स्वागत किया। महानगर महामंत्री अंशुल सिंह चौहान के संयोजन में हुए स्वागत कार्यक्रम में लोकसभा सांसद अरुण कुमार सागर, ज़िलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, डीपीएस राठौर आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: बवाल की आशंका पर पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने किया पथराव, दरोगा घायल

संबंधित समाचार