रायबरेली : प्रेस कांफ्रेंस में धर्मांतरण के सवाल पर दर्जा प्राप्त मंत्री ने साधी चुप्पी
बछरावां/ रायबरेली, अमृत विचार। मोदी सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी द्वारा 1 माह का विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसमे पार्टी के बूथ कार्यकर्ता गांव - गांव , शहर - शहर अपने बूथों में जाकर 9 वर्षों की योजनाओं की जानकारी सभी तक पहुंचा रहे हैं व बूथ के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास हो रहा है। इसी के चलते दर्जा प्राप्त मंत्री ने वार्ता की। इस दौरान मोदी सरकार की महिमा का मंडन किया गया लेकिन कुछ गांवों में हो रहे धर्मांतरण के मुद्दे पर चुप्पी साध ली गई।
शुक्रवार को दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री वीरेंद्र तिवारी द्वारा एक प्रेसवार्ता बछरावां नगरपंचायत के कार्यालय में आयोजित की गयी जिसमें क्षेत्रीय मीडिया से सीधे संवाद कर मोदी सरकार द्वारा 9 वर्षो के कार्यकाल के दौरान जनता को दी जा रही योजनाओं के संबंन्ध में समीक्षा की गयी। मीडिया से जुड़े लोगों ने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं सहित कुछ गंभीर मसलों पर भी वार्ता की। जिनमे कुछ गांवों में खुलेआम चल रहे धर्म परिवर्तन के मुद्दे रहे।
एक पत्रकार ने सवाल पूछा कि 23 जून को पार्टी श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के रूप में मनाने जा रही है। क्या पार्टी अभी भी अपने मौलिक सिद्धान्तों पर कायम है या समय के साथ साथ उसके मूल सिद्धांतों में अब परिवर्तन आ चुका है , कुछ मुद्दों पर मंत्री जी ने बड़ी साफगोई से जवाब दिया पर कुछ सवालों पर वह बचते नजर आये।
इस अवसर पर अनुभव कक्कड़ , हनुमंत प्रताप सिंह , नगर पंचायत अध्यक्ष रामजी वर्मा ,मंडल अध्यक्ष प्रवेश वर्मा , पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीकृष्ण पांडे , जिला महामंत्री मारुती मिश्र , जिला उपाध्यक्ष जनमेजय सिंह , शरद सिंह , मुजीब अहमद , सतीश तिवारी आदि उपस्थित रहे |
ये भी पढ़ें - प्रतापगढ़ में परीक्षा के दौरान प्राचार्य की कुर्सी पर जम गए सीओ, वर्दी का रौब झाड़ते CCTV में हुए कैद
