Kanpur: तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर घर में घुसा, पांच साल की बेटी की मौत व पिता घायल, परिजनों में मची चीख-पुकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में हादसे में पांच साल की मौत हो गई।

कानपुर-सागर हाईवे पर जहांगीराबाद गांव में डंपर एक घर मे जा घुसा। हादसे में पांच साल की मासूम की मौत हो गई। जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर-सागर हाईवे पर जहांगीराबाद गांव में डंपर एक घर मे जा घुसा। हादसे में पांच साल की मासूम की मौत हो गई। जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजकर, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

कोतवाली क्षेत्र के जहांगीराबाद गांव निवासी कमरुद्दीन ने बताया की उनका बेटा सरताज (28) अपनी बेटी हुमायरा (5) के साथ घर के बाहर चारपाई पर लेटा हुआ था। शुक्रवार सुबह कानपुर की ओर से आ रहा तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर पहले नाला से टकराया और फिर चारपाई पर सो रहे सरताज और उसकी बेटी को कुचलते हुए घर में जा घुसा। हादसे मे हुमायरा की मौके पर मौत हो गई। वहीं सरताज गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार