Kanpur: देवर ने भाभी की आशनाई में ईंट से कुचलकर कर की थी हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में पुलिस ने हत्या का किया खुलासा।

कानपुर की कर्नलगंज पुलिस ने 24 घंटे में महिला की हत्या का खुलासा कर देवर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से आलाकत्ल भी बरामद किया।

कानपुर, अमृत विचार। कर्नलगंज थाना क्षेत्र में महिला की ईंट से कुचलकर हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके ही देवर ने की थी। पुलिस ने मामले 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए हत्यारोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त की गई ईंट को भी बरामद कर लिया है।

यह था घटनाक्रम

पुलिस ने मृतका सिमरन पत्नी मो. फैजान के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा लिखकर मृतका का देवर रेहान उर्फ चिपड़ा पुत्र पप्पू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रेहान को उन्हीं कपड़ो में गिरफ्तार किया, जो उसने हत्या के दौरान पहन रखा था और उसके कपड़ों पर खून के धब्बे मौजूद थे। आरोपी की निशादेही पर आलाकत्ल व मृतिका का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।

आरोपी ने कबूला जुर्म

आरोपी रेहान उर्फ चिपड़ा ने महिला की हत्या की बात कबूली। आरोपी ने कहा कि आसनाई में मैंने ही हत्या की घटना को अंजाम दिया है। मृतका का पति मो. फैजान चोरी के मुकदमे में जेल में बंद है। 

यह हुआ बरामद

आरोपी के पास एक खून लगा ईट, मृतिका का मोबाइल, एक खून लगी सेन्डो बनियान बरामद की।

गिरफ्तारी करने वाली टीम

प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार सिंह, अतिरिक्त निरीक्षक पंकज सिंह, उ.नि भरत सिंह, उ.नि रघुवर दयाल, उ.नि अर्जुन प्रसाद द्विवेदी, कांस्टेबल राहुल वर्मा शामिल रहे।

संबंधित समाचार