Ayodhya Breaking News : एसडीएम के खिलाफ लामबंद हुए वकील, प्रदर्शन कर हड़ताल पर गए 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गुरुवार को एसडीएम व महामंत्री के बीच हुआ था विवाद, शुक्रवार को भड़के वकीलों का ऐलान 

रुदौली/ अयोध्या, अमृत विचार। उप जिलाधिकारी रुदौली और बार एसोसिएशन के महामंत्री के बीच गुरुवार को हुए विवाद को लेकर शुक्रवार को वकील भड़क उठे। आक्रोशित वकीलों ने कलमबंद हड़ताल का ऐलान करते हुए एसडीएम के विरुद्ध प्रदर्शन किया। इसे लेकर शुक्रवार को पूरे दिन तहसील का पारा गर्म रहा।
  
बताया जाता है गुरुवार शाम उप जिलाधिकारी अंशुमान सिंह और बार एसोसिएशन के महामंत्री संतोष पांडे के बीच दूरभाष पर कहासुनी हो गई। शुक्रवार को सुबह 10 बजे अधिवक्ताओं के पहुंचने के बाद महामंत्री ने कार्यकारिणी की बैठक में उपजिलाधिकारी से हुई वार्ता और व्यवहार की जानकारी दी। आम सदन की बैठक में महामंत्री संतोष पांडेय ने बताया एसडीएम ने देर शाम अधिवक्ताओं के देर से घर जाने की बात कही। बात ही बात में उपजिलाधिकारी नाराज हुए और आपा खो दिया। कहा कि हमारा जो भी  करना चाहो कर सकते हो। तुमको किसने महामंत्री बना दिया। 

आम सदन की बैठक में सर्वसम्मति से एसडीएम का स्थानांतरण होने तक  कलम बन्द हड़ताल का निर्णय लिया गया। एसडीएम रुदौली के खिलाफ अधिवक्ताओं ने नारेबाजी कर जुलूस निकला। बार अध्यक्ष हरि नारायण यादव ने बताया कि आम सदन ने सर्व सम्मति से कलम बंद हड़ताल का निर्णय लिया। जिसके पालन के लिए आठ सदस्यीय कमेटी का निर्णय लिया गया है।

कलम बंद हड़ताल में दौरान टाइपिस्ट, मुंशी, बैनामा लेखक अधिवक्ता भी शामिल रहेंगे। कोई अधिवक्ता तहरीर भी नही लिख सकेगा। एसडीएम से इस संबंध में जानकारी के लिए दूरभाष पर संपर्क किया गया तो व्यस्त कर दिया।

ये भी पढ़ें - रायबरेली : 33 केवीए लाइन पर जलकर गिरा पेड़, कई पोल टूटे - एक लाख की आबादी झेलेगी बिजली संकट

संबंधित समाचार