Road Accident News : Hamirpur और Kanpur Dehat में सड़क हादसे में तीन की मौत, परिजन बेहाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर और कानपुर देहात में तीन की मौत।

हमीरपुर, कानपुर देहात में सड़क हादसे में तीन की मौत हो गई। वहीं, कन्नौज के गुरसहायगंज में करंट की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई।

कानपुर टीम, अमृत विचार। हमीरपुर, कानपुर देहात में सड़क हादसे में तीन की मौत हो गई। वहीं, कन्नौज के गुरसहायगंज में करंट की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

हमीरपुर

बाइक से घर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर मौत

मजदूरी कर घर लौट रहे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से पूरी रात युवक सड़क किनारे पडा रहा। सुबह जब लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस युवक को सीएचसी ले गई। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। 

जरिया थाने के खेड़ा सिलाजीत गांव निवासी सुरेश कुमार राजपूत का 32 वर्षीय पुत्र जीतेंद्र कुमार टाइल्स लगाने का काम करता है। परिजनों के अनुसार जीतेंद्र इटकौर गांव में उत्तम राजपूत के घर पर टाइल्स लगा रहा था। गुरूवार की रात जीतेंद्र इटकौर गांव से अपने गांव खेड़ा सिलाजीत बाइक से जा रहा था। राठ उरई मार्ग पर मसगांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने जीतेंद्र की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे जीतेंद्र गंभीर रूप से घायल होकर सारी रात सड़क किनारे पडा रहा।

सुबह जब राहगीरों ने युवक को सड़क किनारे पडा देखा तो पुलिस को सूचना दी। मृतक के चाचा सुभाष ने कोतवाली में अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध रिपोट्र दर्ज कराई है। युवक की मौत पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ था। पति की मौत पर पत्नी प्रवेश और परिजनों का रोरोकर बुरा हाल था। मृतक अपने पीछे दो साल के पुत्र आर्यंस और आठ माह एक एक ब्रजकिशोर छोड़ गया है। कोतवाल भरत कुमार ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्राला से टकराया डीसीएम खलासी की मौत 

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर चिकासी थानाक्षेत्र के हरदुआ बडे़रा गांव के पास एक्सप्रेसवे पर खडे़ एक ट्राला से टमाटर से भरे डीसीएम की टक्कर हो गई। डीसीएम पर सवार खलासी की मौत हो गई। जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए उरई भेजा गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। 

जानकारी के अनुसार चिकासी थाना क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पिलर नंबर 156 हरदुआ बडे़रा गांव के पास एक सीमेंट से लदा ट्राला खड़ा हुआ था। उसी दौरान टमाटर से भरा एक डीसीएम उरई की ओर जा रहा था। तभी अचानक डीसीएम की टक्कर ट्राला से हो गई। मौके पर डीसीएम के खलासी शिवम पुत्र दुर्गा निवासी गोरखपुर की मौत हो गई। डीसीएम चालक संतोष पुत्र शंकर दास निवासी गौंड़ी जिला सिवनी मप्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए उरई भेजा गया।

कानपुर देहात में डीसीएम की टक्कर से अज्ञात युवक की मौत

बारा के पास डीसीएम की टक्कर से अज्ञात युवक घायल हो गया। जिला अस्पताल में ईएमओ ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार की सुबह अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बारा गांव के पास एक पेट्रोल पंप के सामने डीसीएम ने एक युवक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एनएचएआई की एंबुलेंस उसे जिला अस्पताल अकबरपुर ले गई। जहां ईएमओ डॉ. निशांत पाठक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने मेमो भेजकर पुलिस को सूचना दी। कोतवाल सतीश कुमार ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष के आसपास है। शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। शव को मोर्च्युरी में रखवा दिया गया है।

कन्नौज

गुरसहायगंज में करंट की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई।

संबंधित समाचार