Asia Cup 2023: एशिया कप की मेजबानी मिलने से पीसीबी अध्यक्ष नजम सेठी खुश, जय शाह की तारीफ में पढ़े कसीदे
कराची। एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने इसी साल होने वाले एशिया कप की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस बार एशिया कप का आगाज 31 अगस्त को होगा, जबकि फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अध्यक्ष नजम सेठी ने एशिया कप के लिये सुझाये गये हाइब्रिड मॉडल को स्वीकार करने के एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के फैसले की सराहना की है।
💬 The great game of cricket will continue to thrive and move forward in what will be interesting and exciting times for the subcontinent cricket fans from the ACC Asia Cup 2023 to ICC Champions Trophy 2025 💬
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) June 15, 2023
More details ➡️ https://t.co/xNWnm2YJTX pic.twitter.com/mg0JFJyKIM
'हम सामूहिक रूप से एक-दूसरों के हितों की रक्षा करते हैं'
सेठी ने कहा, मुझे खुशी है कि एसीसी अध्यक्ष जय शाह ने एशिया कप 2023 के लिए हमारे द्वारा सुझाये गये हाइब्रिड माडल को स्वीकार कर लिया है। इसका मतलब है कि पाकिस्तान इवेंट होस्ट के रूप में रहेगा और श्रीलंका के साथ तटस्थ स्थान के रूप में मैचों का आयोजन कराया जायेगा। मैं एसीसी को मजबूती देने वाले जय शाह की कोशिशों की तारीफ करता हूं। हम सामूहिक रूप से एक-दूसरों के हितों की रक्षा करते हैं। उभरते एशियाई देशों को अवसर और स्टेज देना भी हमारा लक्ष्य है। गौरतलब है कि एशिया कप 2023 का आयोजन 31 अगस्त से पाकिस्तान और श्रीलंका में किया जाएगा।
کرکٹ کے شائقین کے لیے بڑی خوشخبری
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) June 15, 2023
ایشیا کپ ایک بار پھر پاکستان میں۔ پاکستان کرکٹ بورڈ کی مینجمنٹ کمیٹی کے چیئرمین نجم سیٹھی کا پیش کردہ ہائبرڈ ماڈل منظور, ایشیا کپ31 اگست سے17 ستمبر تک ہوگا۔ ابتدائی میچز پاکستان میں ہونگے جس کے بعد بقیہ میچز سری لنکا میں کھیلے جائیں گے۔ pic.twitter.com/r9jUZ8jCGX
टूर्नामेंट में भाग लेने जा रहीं छह टीमें
अबकी बार एशिया कप 50 ओवर्स के फॉर्मेट में खेला जाएगा। एशिया कप 2023 में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल भाग लेने जा रहे हैं। भारत, नेपाल और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में शामिल हैं। वहीं श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान दूसरे ग्रुप में रहेंगी। दोनों ग्रुप से दो-दो टीमें सुपर4 में पहुंचेगी। फिर सुपर-4 में राउंड रॉबिन फॉर्मेट के तहत कुल छह मैच खेले जाएंगे। इसके बाद दो टीमें फाइनल में पहुंचेगी और उनके बीच ही खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। इस तरह एशिया कप 2023 में फाइनल समेत कुल 13 मैच खेले जाएंगे।
ये भी पढ़ें : Asia Cup 2023 : एशिया कप की तारीखों का हुआ ऐलान, पाकिस्तान और श्रीलंका में होंगे मैच, देखें शेड्यूल
