Mahoba: अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस जोर शोर से मनाने की तैयारियां शुरु, जिला स्टेडियम में जुटेगी हजारों की भीड़
महोबा में अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस जोर शोर से मनाने की तैयारियां शुरु।
महोबा में अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस जोर शोर से मनाने की तैयारियां शुरु। जिला स्टेडियम में 21 जून को योगाभ्यास करने के लिए हजारों की भीड़ जुटेगी।
महोबा, अमृत विचार। 21 जून को अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस बेहतर तरीके से मनाये जाने और बेहतर प्रदर्शन करने के लिये शहर में प्रतिदिन तहसील, कीरत सागर सहित विभिन्न स्थानों पर योगाभ्यास कराया जा रहा है। जिससे योग दिवस पर भारी संख्या में लोग स्टेडियम पहुंच कर अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस में शामिल हो सके।
जिला स्टेडियम में 21 जून को अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जायेगा। जहां पर साफ सफाई कराकर तैयारियों शुरु करा दी गई है। योग दिवस में जन प्रतिनिधियों, नेताओं के अलावा अधिकारी व आम लोग शिरकत करेगे। योगाभ्यास कराने के लिये मशहूर योगाचार्य भी शिरकत करेगे। जो उपस्थित भारी भीड को योगाभ्यास करायेगे। योगाभ्यास नियमित करने से जहां शरीर स्वस्थ्य और चुस्त दुरुस्त रहता है। वही दूसरी तरफ बीमारियों से भी निजात मिलती है।
विश्व योगा दिवस को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। सुबह 5 बजे से ही लोग अलग अलग स्थानों पर योगाभ्यास के लिये पहुंच रहे है। तहसील परिसर में योगाचार्य सचिन कुमार गुप्ता द्वारा नियमित योगाभ्यास कराया जा रहा है। एक सप्ताह का योगाभ्यास पूरा हो जाने के बाद अब योगाचार्य द्वारा तीन दिन तक बडे पैमाने पर योगाभ्यास कराये जाने की तैयारी चल रही है। योगाभ्यास के दौरान अनुलोम विलोम, कपाल भारती, प्राणायाम, बज्रासन, शशकासन, उष्ट्रासन सहित तमाम आसन प्रतिदिन कराये जा रहे है।
अवकाश होने के बाद भी विद्यालयों में होगा योगाभ्यास
विश्व योगा दिवस पर स्टेडियम में हजारों की संख्या में लोग योगाभ्यास के लिये जुटेंगे। स्टेडियम के अलावा जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों और इण्टर कालेजों में भी योगाभ्यास कराने के निर्देश दिये गये है। जिसके चलते विद्यालयों में अवकाश होने के बाद ही योगाभ्यास कराया जायेगा। जिसकी तैयारियां विद्यालय प्रबंधन द्वारा कर ली गई है।
स्टेडियम में साफ सफाई का कार्य तेज
विश्व योगा दिवस पर स्टेडियम में होने वाले योगा कार्यक्रम को लेकर स्टेडियम की साफ सफाई तेज कर दी गई है। मैदान को समतल किये जाने का भी तेज गति से कार्य किया जा रहा है। स्टेडियम में कंकड पत्थर न रह सके। इसको लेकर पालिका प्रशासन को योगा स्थल को बेहतर तरीके से साफ सुथरा करने की जिम्मेदारी सौपी गई है।
