Auraiya News : चोरों ने रिटायर्ड पीएसी कर्मी के सूने घर को बनाया निशाना, लाखों के नकदी, जेवरात किए पार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया में रिटार्यड पीएसी कर्मी के सूने घर में चोरी।

औरैया में चोरों ने रिटायर्ड पीएसी कर्मी के सूने घर को निशाना बनाकर लाखों का माल पार कर दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।

औरैया, अमृत विचार। अछल्दा औरया महेवा रोड़ स्थित एक रिटायर्ड पीएसी का जवान अपने परिवार के साथ कुछ दिनों से गांव में रह रहा था। उनके घर पर ताला लगा हुआ था। पड़ोसियों द्वारा घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ देखा तो पूर्व कर्मी को सूचित किया गया। 

कस्बा स्थित महेवा रोड़ पर पीएसी से रिटायर्ड कर्मी ओम प्रकाश यादव पुत्र जनक सिंह निवासी बावला पुर थाना मंगलपुर ने अपना मकान महेवा रोड़ स्थित बद्रीधाम गेस्ट हाउस के पास बनवाया था। वह 4 जून को अपनी अपनी एवं बच्चों के साथ अछल्दा स्थित घर पर ताला लगाकर अपने पैतृक गांव बावला पुर गए थे। शुक्रवार सुबह आसपास के लोगों ने उनके घर मेन दरवाजे के ताला टूटा हुआ देखा तो अड़ोस पड़ोस के लोग एकत्रित होकर पूर्व पीएसी जवान को सूचना दी।

जानकारी मिलते ही परिवार सहित वह वापस आ गये। घर के अंदर जाते ही उनके होश उड़ गये। घर के अन्दर लगी एलईडी टीवी, इन्वर्टर व अलमारी तोड़कर सोने की चेन, कान के बाला, तोड़ा कंधनी,ॐ की माला, चूड़ा,4 अंगूठी एवं कपड़े सहित अन्य सामान चुराकर चोर रफूचक्कर हो गये। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश ने घटना स्थल का मुआयना किया। थानाप्रभारी सत्यप्रकाश ने बताया कि शीघ्र ही चोरी का खुलासा किया जायेगा।

संबंधित समाचार