लखनऊ : युवक ने दबंगों पर लगाया घर में घुस कर पत्नी और बेटी पर जानलेवा हमला करने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार थाने में एक युवक ने पड़ोसी फरमान समेत चार महिलाओं के खिलाफ लिखित शिकायत देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित का आरोप है कि उसकी गैर मौजूदगी में आरोपित उसके घर में जबरन घुस आए। इसके बाद आरोपितों ने हॉकी स्टिक से पत्नी और बेटी की बेरहमी से पिटाई कर दी। हालांकि, पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया है।

मलेसेमऊ गांव निवासी आदिल इदरीस का फरमान के परिवार से विवाद चल रहा है। पीड़ित ने बताया कि 14 जून की रात आठ बजे उसकी गैर मौजूदगी में आरोपित चार महिलाओं को लेकर उसे घर में जबरन घुस आया। इसके बाद आरोपितों ने हॉकी स्टिक से पत्नी और बेटी की पिटाई कर दी। शोर मचाने पर आरोपित मां-बेटी को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। इसके बाद पीड़ित ने आरोपितों के खिलाफ गोमतीनगर विस्तार थाने में लिखित शिकायत देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार अवस्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें -लखनऊ : आढ़ती से महाराष्ट्र के सब्जी कारोबारी ने हड़पे 3.50 लाख रुपये, रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार