अयोध्या : भारी टैक्स के विरोध में सपा, नगर निगम के सामने बैठेगी धरने पर

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या । टैक्स में भारी वृद्धि को लेकर समाजवादी पार्टी ने नगर निगम प्रशासन पर जमकर भड़ास निकाली। सपा के पूर्व राज्यमंत्री तेज नारायण पांडेय पवन ने प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा सरकार पर लूट खसोट का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि जिनका टैक्स 400-500 आता था आज उनका टैक्स 14000, 26000 व 46000 आ रहा है। नगर निगम लगातार भ्रष्टाचार का अड्डा बनता जा रहा है। टैक्स कम करने के नाम पर नगर निगम में भारी लूट होगी। लूटने और ठगने का काम निरंतर भाजपा की सरकार कर रही है।

78

सोमवार को सपा के पार्षद, पूर्व पार्षद व महानगर के पदाधिकारी महापौर गिरिशपति त्रिपाठी को ज्ञापन देंगे। महापौर अगर इस काम को नहीं कर पाए तो सपा कमिश्नर गौरव दयाल से मिलेंगे। उसके बाद भी कुछ नहीं हुआ तो नगर निगम के सामने धरने पर बैठेंगे।

ये भी पढ़ें - हरदोई : 5 स्टार ग्रेड के लिए चुना गया आईसीटीसी केन्द्र, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया

संबंधित समाचार