बरेली: युवती से दो भाइयों समेत तीन लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बारादरी क्षेत्र निवासी युवती से मंदिर में शादी करने के बाद बुलंदशहर ले जाकर दो भाईयों समेत तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध पर उसके साथ मारपीट भी की। एसएसपी प्रभाकर चौधरी के आदेश पर तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

30 वर्षीय युवती ने बताया कि बारहाना थाना स्याना बुलंदशहर निवासी सुरेन्द्र ने 26 मई को उसके साथ बरेली के एक मंदिर में शादी की। इस दौरान उसका भाई नीरज और कुंवरपाल साथ में थे। उसके बाद उसे बुलंदशहर ले जाकर देह व्यापार के धंधे में धकेलना चाहते थे।

आरोप है कि इस दौरान आरोपी किसी से उसे बेचने की बात कर रहे थे, जिसे उसने सुन लिया। विरोध पर आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने उसे 10 दिन तक एक कमरे में बंधक बना कर रखा। युवती पूरी तरह से सहमी हुई है। पीड़िता 6 जून को किसी तरह से कमरे में से निकल कर बरेली पहुंची और एसएसपी प्रभाकर चौधरी से मामले की शिकायत की।

यह भी पढ़ें- बरेली: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, ऐंठ लिए ढाई लाख रुपए

संबंधित समाचार