जौनपुर में रायबरेली के श्रमिक की हत्या, परिजनों ने काटा हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर में ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे श्रमिक को हमलावरों ने बेरहमी से पीटा

रायबरेली, अमृत विचार। जौनपुर के ईंट भट्ठे पर काम कर रहे रायबरेली के श्रमिक की हमलावरों ने पीटकर हत्या कर दी। श्रमिक को गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजन उसका शव लेकर रायबरेली चले जाए और यहां पर जमकर हंगामा काटा है। पुलिस जौनपुर पुलिस से संपर्क करके वास्तविकता का पता लगा रही है।

गुरबक्श गंज थाना क्षेत्र के पोरई गांव निवासी मेड़ी लाल (35) पुत्र स्वर्गीय श्री किशन जौनपुर के भट्टे पर काम करते थे। परिजनों का कहना है कि बृहस्पतिवार को उनका ईंट भट्ठे पर काम करने वाले कुछ मजदूरों से विवाद हुआ था। जिसमें मजदूरों ने उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया गया था। उसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है। मौत के बाद परिजन जौनपुर की स्थानीय पुलिस को सूचना दिए बगैर मृतक का शव लेकर रायबरेली चले आए। परिजनों ने गुरबक्श गंज थाने में मामले की तहरीर दी । जिसमें कुछ ईंट भट्ठा श्रमिकों पर हत्या का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया तो परिजन शव देकर एसपी ऑफिस के लिए रवाना हो गए। उसके बाद गुरबक्श गंज पुलिस के हाथ पांव फूल गए। तत्काल सक्रिय हुई पुलिस ने रास्ते में परिजनों को रोका और वापस शव को कोतवाली मंगवाया है। जहां पर पीड़ित से पुलिस ने तहरीर ली है । उसके बाद जौनपुर पुलिस से संपर्क करके मामले की पड़ताल की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण के बारे में संबंधित थाना से पूरी रिपोर्ट मंगवाई जा रही है। मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : कानपुर : सीता भारत की बेटी या नेपाल की? 'आदि पुरुष' फ़िल्म के डायलाग पर बखेड़ा मचा

संबंधित समाचार