हरदोई : स्विमिंग पूल का केबिल चोरी, दबोचे गए चोर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कम्पनी गार्डेन में केबिल को जला कर तांबा निकाल रहे थे चोर

हरदोई, अमृत विचार। कम्पनी गार्डेन के स्विमिंग पूल का केबिल काट कर चोरी कर लिया। उसके बाद चोर वहीं पर केबिल जला कर उससे तांबा निकाल रहे थे। स्विमिंग पूल संचालक ने उन दोनों चोरों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

बताया गया है कि टड़ियावां थाने के सडिला निवासी व्योमेश सिंह पुत्र छोटे सिंह कम्पनी गार्डेन के स्विमिंग पूल का संचालन करता है। स्विमिंग पूल में लगे समर्सेबिल का 15 मीटर केबिल काट कर चोरी कर लिया गया था। केबिल काटने से वहां लगा समर्सेबिल काफी गहराई में जा गिरा। जिससे तकरीबन दो से ढ़ाई लाख रुपये का नुक़सान हो गया।16 जून को व्योमेश सिंह अपने साथी दीपू वर्मा पुत्र आरके वर्मा के साथ कम्पनी गार्डेन में टहल रहा था। उसी बीच वहां बाउंड्री के पीछे से धुआं उठता देख कर जब व्योमेश सिंह अपने साथी दीपू वर्मा के साथ वहां पहुंचा तो देखा दो युवक चोरी किया गया केबिल जला कर उससे तांबा निकाल रहे थे। उन्होंने पूछने पर बताया कि उन्होंने केबिल काटा था। व्योमेश और दीपू दोनों ने उन दोनों युवकों को दबोच कर उन्हें पुलिस को सौंप दिया। 

पकड़ में आए दोनों के नाम रविन्द्र कुमार पुत्र रामविलास निवासी लालपीरन कस्बा गोपामऊ थाना टड़ियावां और लकी गुप्ता पुत्र पिंटू गुप्ता निवासी बाल सम्प्रेक्षण गृह रद्देपुरवा रोड बताए गए हैं। पुलिस ने दी गई तहरीर पर दोनों के खिलाफ धारा 379/411 के तहत केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।


ये भी पढ़ें -CM योगी ने उद्यमी मित्रों को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले - वन ट्रिलियन इकॉनमी बनाने में आपका सहयोग जरूरी

संबंधित समाचार