सरकार ने पीएसयू को बर्बाद कर दिया, लाखों नौकरियां छीनीं: खड़गे 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को केंद्र सरकार पर सार्वजनिक क्षेत्र के कई उपक्रमों (पीएसयू) को बर्बाद करने का आरोप लगाया और दावा किया कि इस सरकार में लाखों नौकरियां छीन ली गई हैं। उन्होंने यह सवाल भी किया कि इस सरकार में ठेके की नौकरियों में बढ़ोतरी क्यों हुई है? 

खरगे ने ट्वीट किया, ‘‘लाखों सरकारी नौकरियां छीनकर, पीएसयू को बर्बाद करना किस टूलकिट का हिस्सा है, नरेन्द्र मोदी जी? क्या मोदी सरकार ये नहीं मानती कि पीएसयू देश की अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण अंग है? क्यों मोदी सरकार ने सिर्फ़ 7 पीएसयू से 3.84 लाख नौकरियां छीनीं?’’ 

कांग्रेस अध्यक्ष ने सवाल किया, ‘‘क्यों केन्द्र सरकार में महिलाओं की नौकरियां 42 प्रतिशत घटीं? क्यों ठेके की सरकारी नौकरियों में 88 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई? मेक इन इंडिया का धुआंधार प्रचार केवल अपनी छवि चमकाने के लिए था, उससे देश को क्या मिला?’’ 

ये भी पढ़ें- बिपारजॉय के बाद कच्छ में स्थिति सामान्य हो रही, अधिकतर सड़कें साफ की गईं 

संबंधित समाचार