Kanpur News : गैर राज्यों के यात्रियों को बैठाकर करते थे लूट, पुलिस ने दो आरोपी दबोचे, एक फरार
कानपुर में यात्रियों से लूट करने वाले गिरफ्तार।
नजीराबाद पुलिस ने लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को नगर निगम कार्यालय मरियमपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस एक अन्य फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
कानपुर, अमृत विचार। नजीराबाद पुलिस ने लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को नगर निगम कार्यालय मरियमपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सेंट्रल स्टेशन से टैंपो में सवारियों को बैठाकर सूनसान इलाके में लूटकर फरार हो जाते थे। पुलिस एक अन्य फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
टैंपो रोककर सवारियों को लूटा
डायल 112 पर पुलिस को सूचना मिली की टैंपो सवार युवकों ने फजलगंज से टैंपो में चार सवारियों को कानपुर सेन्ट्रल ले जाने के लिए बैठाया। इसके बाद होटल विलिस के सामने रोककर मारपीट करके उनके पैसे, चेन छीन लिए।
मिट्टी लगाकर नंबर प्लेट छिपाने का किया प्रयास
टैंपो चालकों द्वारा लूट की घटना के बाद पीड़ितों ने फौरन पुलिस को सूचना दी थी। नजीराबाद पुलिस ने रास्ते में पड़ने वाले सीसीटीवी कैमरे चेक किए। उसमें लूट करने वाला टैंपो के तीन डिजिट सीसीटीवी कैमरे मे दिख गये। जबकि एक डिजिट में मिट्टी आदि लगाकर उसको छिपाने का प्रयास किया गया था।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने धर दबोचा
पुलिस ने यात्रियों से लूट के बाद मुखबिर तंत्र को एक्टिव कर दिया था। मुखबर की सटीक सूचना पर पुलिस ने दो आरोपियों को टैंपो के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया जाएगा।
महज 12 घंटे के अंदर किया खुलासा
टैंपो चालकों द्वारा यात्रियों से लूट की घटना का नजीराबाद पुलिस ने महज 12 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। इस पर डीसीपी सेंट्रल प्रमोद कुमार ने पुलिस टीम को नगद धनराशि से पुरुस्कृत करने की घोषणा की है।
दूसरे राज्यों की सवारियों को सूनसान जगह पर लूट कर फरार हो जाते
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह रेलवे स्टेशन तथा आस पास के बस स्टेशनो पर बाहर से आने वाली सवारियों पर नजर रखते है। जो सवारियां उन्हें भोली भालि तथा दूसरे राज्यों की दिखाई देती है। उनको अपने टैंपो में बैठा लेते और सूनसान जगह पर लूटपाट कर फरार हो जाते।
फजलगंज से रेलवे स्टेशन के लिए यात्री टैंपो में बैठे थे
गुजरात से शताब्दी बस द्वारा बादी रामबाबू कुमार अपने तीन मित्रो के साथ अपने गांव पटना जाने के लिए निकला था। देर रात 11 बजे वह फजलगंज बस स्टेशन पर उतरे वहां से उन लोगों को रेलवे स्टेशन जाना था। इस लिए उन लोगो ने वहीं टैंपो की तलाश की थी। इधर, टैंपो में बैठते ही गुमटी गुरुद्वारा के सामने से कल्यानपुर की तरफ जाने लगे तो वही पर होटल विलिज के सामने चालक ने लूटपाट की थी।
यह आरोपी हुए गिरफ्तार
1- राघवेन्द्र गुप्ता पुत्र राधेद्र गुप्ता उम्र करीब 28 वर्ष निवासी 116/380 गुप्ता कालोनी, रावतपुर गांव थाना रावतपुर कानपुर नगर
2- विजय वर्मा पुत्र स्व. रामकुमार वर्मा उम्र 32 वर्ष निवासी 111.97 अशोक नगर थाना नजीराबाद कानपुर नगर
यह आरोपी फरार
1. गोलू निवासी रेलवे लाइन पटरी फजलगंज कानपुर नगर
यह हुआ बरामद
यूपी78 जीटी 8453 नंबर लिखा एक ऑटो, लूट के दो हजार रुपये।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
नजीराबाद थाना प्रभारी कौशलेन्द्र प्रताप सिंह, उ0नि0 देवेश मोहन, उ0नि0 कमलेश पटेल, हे०का डी भारती, नवीन कुमार, सर्विलांस टीम विक्रम सिंह, अमरदीप, का0 राजबहादुर, का0 सुनील कुमार, 5. का० श्यामसुन्दर।
