हल्द्वानी: देखो वो आज शाम आ रहा है...बस निकल चुका है...कुछ ही घंटे बाकी हैं...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On


हल्द्वानी, अमृत विचार। आज रविवार मतलब छुट्टी का दिन बोले तो फुल आराम का दिन लेकिन उफ! ये गर्मी... चैन कहां से आएगा..ऊपर से आज शाम को भी शहर का मौसम गर्म रहने वाला है...क्यों...?

अरे! भूल गए...! आज शाम फैमिली और फ्रैंड्स के साथ आपका प्लान बना था ना हीरानगर पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच जाने का...! कोई बात नहीं आपको अब याद आ गया होगा कि आज अमृत विचार अखबार का दूसरा स्थापना दिवस है और इस बार Indian Idol 12 के विजेता पवनदीप राजन अपनी आवाज की छटा बिखेरेंगे।

बहरहाल अब आपको जब याद आ ही गया है तो आलस को कहें बॉय-बॉय और फटाफट अपने छोटे-बड़े काम निबटाकर पहुंच जाएं शाम ठीक 7 बजे..क्योंकि देरी से पहुंचेंगे तो आपको कुर्सी मिल जाए बैठने के लिए इस बात की कोई गारंटी नहीं...वैसे पवनदीप के फैन्स को बैठने के लिए कुर्सी चाहिए ही कहां होती है....क्यों सही कहा न...! अरे हां एक चीज तो बताना ही भूल गए आपको...बताना अभी ठीक भी नहीं रहेगा शायद...चलिए जब आप पहुंचेंगे तो खुद ही देख लेंगे....

खैर ये रहा आपको हमारी तरफ से Invitation Card इसे आप Special Invitation ही समझें और मिलते हैं अब शाम को...

ezgif.com-gif-maker

संबंधित समाचार