प्रयागराज : अधिवक्ता की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने खूंटी पहलवान को दबोचा
प्रयागराज, अमृत विचार। फर्जी रजिस्ट्री से दूसरों की जमीन हड़पने वाले अनिल यादव उर्फ खूंटी को क्राइम ब्रांच की टीम ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। लिखा पढ़ी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
बता दे कि नगर के कैंट थाना क्षेत्र के बेली गांव निवासी अनिल यादव उर्फ खूंटी कई वर्षों से फर्जी जमीन की खरीद फरोख्त में संलिप्त था। कैंट थाना क्षेत्र के नेवादा, राजापुर में एक अधिवक्ता की जमीन पर पन्नालाल विश्वकर्मा ने लगभग 34-35 वर्ष पुरानी डेट की फर्जी रजिस्ट्री करवा रखी है। जिसका मुख्य साजिशकर्ता बेली गांव निवासी अनिल यादव ऊर्फ खूंटी पहलवान था। अधिवक्ता ने इस संबंध में कर्नलगंज थाने में अनिल यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी, उन्होंने बताया था कि अनिल यादव के पिता से एक जमीन का बैनामा कराया था, जिस पर अनिल यादव और उसके भाई ने जमीन की दूसरी बार रजिस्ट्री कर दी।
जिसके लिए अनिल यादव ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर लिया। इस संबंध में अनिल यादव ने कर्नलगंज कोतवाली में अनिल व अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसकी विवेचना क्राइम ब्रांच कर रही थी। क्राइम ब्रांच ने आरोप सही पाने के बाद अनिल यादव को गिरफ्तार कर लिया और उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
डीसीपी नगर दीपक भूकर करने बताया कि अनिल यादव ने धोखाधड़ी एवं कूट रचित तरीके से फर्जी दस्तावेज तैयार कराए थे। इसमें अधिवक्ता ने एफआईआर दर्ज कराई थी। उसी आधार पर गिरफ्तारी की गई है।
ये भी पढ़ें - बहराइच : गैस सिलेंडर लीकेज से मकान में लगी आग, युवती झुलसी
