पीलीभीत: आखिर क्यों घर से टिफिन लेकर बारात घर पहुंचे कई भाजपाई?, जानिए पूरा मामला
पीलीभीत, अमृत विचार। सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को एक बरात घर में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का टिफिन (सहभोज) कार्यक्रम का आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार रहे।
उन्होंने सरकार के जनहित में कराए गए कार्यों की विस्तार से चर्चा की। इस कार्यकाल को स्वर्णिम कार्यकाल बताया। कहा कि आज उन्हें वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और आर्शीवाद से पीलीभीत का नेतृत्व करने का अवसर प्रदान हुआ। इसके लिए वरिष्ठ पार्टी जनों एवं संगठन के आभारी हैं।
इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता बाबूराम गंगवार, भाजपा नगर अध्यक्ष विकास श्रीवास्तव पंडित राघवेंद्र नाथ मिश्रा, गुरु प्रसाद मौर्य, रामस्वरूप मौर्य, रामदयाल कश्यप, अशोक प्रधान, संजीव शर्मा, हर्षवर्धन पाण्डेय एडवोकेट, दीपेन्द्र सिंह चौहान,ठाकुर जगत पाल सिंह, जगदीश प्रसाद, वेद प्रकाश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
संचालन भाजपा नगर महामंत्री मनोज मिश्रा ने किया। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि अधिकांश लोग कार्यक्रम के मुताबिक अपने-अपने घरों से टिफिन लेकर आए। एक दूसरे के साथ बैठकर सहभोज किया।
यह भी पढ़ें- पीलीभीत: खेत पर जाने के चंद घंटे बाद ही फंदे लटका मिला किसान, मचा कोहराम
