पीलीभीत: खेत पर जाने के चंद घंटे बाद ही फंदे लटका मिला किसान, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। घर से खेत पर जाने की बात कहकर निकले ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव खेत पर ही यूकेलिप्टिस के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सीओ ने पुलिस बल के साथ मौका मुआयना कर जानकारी की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ग्राम उदयपुर के निवासी प्रमोद (27) पुत्र सूरजपाल खेती करते थे।  शनिवार दोपहर बाद वह घर से खेत पर जाने की बात कहकर निकले। इसे लेकर परिवार वाले संतुष्ट थे।  आसपास के खेतों पर अन्य लोग काम कर रहे थे। शाम करीब छह बजे आसपास के खेतों पर मौजूद ग्रामीणों की नजर पड़ी तो प्रमोद का शव फंदे से लटका था। घटना का शोर मचाते ही भीड़ जमा हुई।

परिवार वाले भी आ गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सीओ सदर प्रतीक दहिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और जानकारी की।  घटना के बाद परिवार में चीख पुकार मची रही। मृतक की दो साल पहले ही शादी हुई थी। उसके एक बच्ची काव्या है। पति की मौत के बाद रोशन देवी का रोकर बुरा हाल रहा। सीओ ने बताया कि मामले की पड़ताल चल रही है। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: सुनगढ़ी थाने के बाहर आखिर क्यों हुई थी गुंडई, अब क्या की गई कार्रवाई?, जानिए पूरा मामला 

संबंधित समाचार