पीलीभीत: सुनगढ़ी थाने के बाहर आखिर क्यों हुई थी गुंडई, अब क्या की गई कार्रवाई?, जानिए पूरा मामला
पीलीभीत, अमृत विचार। सुनगढ़ी थाना गेट पर शुक्रवार रात दो पक्षों में हुई मारपीट और लाइसेंसी असलहा तानने के मामले में आखिरकार कार्रवाई की गई। पुलिस ने दोनों पक्षों से मिली तहरीर पर क्रॉस रिपोर्ट दर्ज की है। एक पक्ष ने पिस्टल छीनने का आरोप लगाया, तो दूसरे पक्ष ने पिस्टल निकालकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
एक पक्ष से मोहल्ला तुलाराम निवासी नेहा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 16 जून को रात दस बजे छतरी चौराहा निवासी दोस्त रिषभ के साथ किराना की दुकान के पास खड़े थे। इसी दौरान शैली अग्रवाल अपनी पुत्री वंशिका के साथ आया औैर कहासुनी करते हुए रिषभ से मारपीट शुरू कर दी। पिस्टल निकालकर जान से मारने की धमकी दी। उसके साथ भविष्य में घटना आरोपी कर सकता है।
उधर, रूपपुर कमालू गांव निवासी शैली अग्रवाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि करीब पौने दस बजे वह अपनी पुत्री के साथ मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। रास्ते में रिषभ ने उसे रोक लिया। अचानक स्कूटी रोकने से पुत्री गिर गई। स्कूटी रोकने का कारण पूछा, तो वह गाली गलौज करने लगा। मारपीट करने का भी आरोप है। लाइसेंसी पिस्टल भी छीनने की कोशिश की। इंस्पेक्टर जगत सिंह ने बताया कि क्रॉस रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मेडिकल परीक्षण कराकर जांच करा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- पीलीभीत: ये कैसी कानून व्यवस्था...सुनगढ़ी थाना गेट पर ही असलाह लहराया, जानिए मामला
