पीलीभीत: ये कैसी कानून व्यवस्था...सुनगढ़ी थाना गेट पर ही असलाह लहराया, जानिए मामला

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। शहर की कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अफसर सख्त दावे करते हैं। अभी तीन दिन पहले ही पॉश कालोनी में बीएड के छात्र की पिटाई की गई थी। इसमें पुलिस खेल कर गई और नतीजा यह हुआ कि गुंडई सुनगढ़ी थाना गेट तक पहुंच गई। लड़की ने दौड़कर थाने में सूचना दी तो पुलिस ने दौड़कर मामला संभाल लिया। बताते हैं कि लाइसेंसी असलाह के साथ एक युवक को पकड़ लिया वरना बड़ी घटना हो सकती थी। देर रात तक मामले को लेकर थाने में भीड़ जमा रही। 

घटना शुक्रवार रात की है। एक युवती और युवक थाना गेट पर थे। इसी बीच युवती को थप्पड़ जड़ दिया गया। उसके बाद थाना गेट पर ही मारपीट हो गई। स्थानीय दुकानदारों की माने तो एक पक्ष ने लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल लिया। उसके बाद युवती दौड़ती हुई थाने पहुंच गई। फिर कुछ पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और बमुश्किल मामला शांत कराया।

एक युवक भी असलाह के साथ हिरासत में लिया गया। उसके बाद थाने में रसूखदारों की भीड़ जमा हो गई। एक बड़े नेता से जुड़े लोगों का मामला होने का शोर मच गया और पुलिस टालमटोल में जुट गई। चर्चा कोई छेड़छाड़ से जोड़कर करता रहा तो कोई कुछ और। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी जगत सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष एक दूसरे को जानते है। मामले की जांच कर रहे है।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: आम नहीं तोड़ने दिए तो युवक के पेट में घोंप दिया चाकू...जानिए पूरा मामला 

संबंधित समाचार